पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान हादसे, सात महिलाएं घायल

बुरहानपुर:  पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडाल गिरने से सात महिलाएं घायल हो गई। जानकारी के अनुसार शहर के रेणुका मंडी परिसर में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा सुनने पहुंचीं सात महिलाएं मंगलवार दोपहर घायल हो गईं।

इनमें से चार महिलाएं कथा का पंडाल गिरने से घायल हुई, जबकि तीन महिलाएं प्रवेश द्वार पर ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुई हैं। इनमें से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष तीन का कथा परिसर के आपात चिकित्सा कक्ष में इलाज कर घर भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे से कथा पंडाल में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। महिलाएं अपना स्थान सुरक्षित करने का प्रयास कर रही थीं। इसी बीच पंडाल का एक पाइप खिसक गया और पंडाल का बड़ा हिस्सा भक्तों पर आ गिरा।

आयोजन समिति के सदस्यों ने उमा और अनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके कुछ देर बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे कथा स्थल के प्रवेश द्वार पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पातोंडा निवासी ऊषा ज्ञानेश्वर पाटिल, अंकिता पुत्री रवींद्र महाजन निवासी निंबोला व एक अन्य महिला को जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ऊषा और अंकिता को अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर कथा परिसर में सामग्री लाने के काम में लगा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post थाने में कटा जन्मदिन का केक, मचा बवाल
Next post सरकारी राशन दुकान बंद, दो दिन नहीं मिलेगा राशन