शादी समारोह के दौरान आग में लोग झुलसे

मध्यप्रदेश के हटा जिले में एक शादी समारोह के दौरान  पटेरा थाना अंतर्गत ग्राम शिकारपुरा पिपरिया में खाना बनाने के दौरान आग भड़क जाने से 8 महिलाएं और 2 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।

बताया जा रहा है कि शादी में शामिल होने आए मेहमानों के लिए रविवार की सुबह खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान परिवार का एक सदस्य बाइक से पेट्रोल निकाल रहा था। पेट्रोल ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते सभी जगह आग फैल गई।

मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में 8 महिलाएं और दो बच्चे शामिल है। आनन फानन में घायलों में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पार्षद के बेटों ने समस्या बताने पर पीटा
Next post वेब सीरीज एनार्मी में डीजीपी की भूमिका में नजर आएंगे गौरव द्विवेदी