ITBP की बस खाई में गिरी,7 की मौत, 32 घायलों में 8 की हालत गंभीर

कश्मीर  पहलगाम में  भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की एक बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई। बस में ITBP के 39 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे।

जवान अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से पहलगाम आ रहे थे। बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है।

अनंतनाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ. पीयूष सिंगला ने अनंतनाग, जिला अस्पताल अनंतनाग और एसडीएच सीर में घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है।हादसे की खबर मिलते ही 19 एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया था।

श्रीनगर में चल रहा गंभीर घायल जवानों का इलाज
आईटीबीपी के डीजी एसएल थाओसेन ने बताया कि हादसे में सात जवानों की जान चली गई है। गंभीर रूप से घायल आठ जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। बाकी का इलाज अनंतनाग के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर के डीआईजी रनबीर सिंह के मुताबिक गंभीर घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में लाया गया है। बाकी जवानों की हालत स्थिर है।

मरने वाले ITBP जवानों के नाम हेड कांस्टेबल दुला सिंह (तरन तारन, पंजाब), कांस्टेबल अभिराज (लखीसराय, बिहार), कांस्टेबल अमित के (एटा, यूपी), कांस्टेबल डी राज शेखर (कडपा, आंध्र प्रदेश), कांस्टेबल सुभाष सी बैरवाल (सीकर राजस्थान) कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़, उत्तराखंड) और कांस्टेबल संदीप कुमार जम्मू के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का भाषण,युवाओं के दिल को छू गया
Next post शिवनाथ नदी खतरे के निशान से 15 फीट ऊपर,27 कॉलोनियां, कई गांव डूबे