गर्मियों में दही ना केवल खाएं बल्कि अपने चेहरे पर भी लगाएं

दही शरीर के लिए तो फायदेमंद होती है यह बात हर कोई जानता है एवं लोग दही का सेवन करते भी हैं गर्मियों में दही से बनी हुई चीजों का अधिक सेवन होता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि नहीं हमारे शरीर के साथ-साथ हमारी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।

दही के बारे में कुछ ऐसी चीज है और घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं जो आपकी त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी।

बता दें कि दही में लैक्टिक एसिड, जिंक और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो कि आपकी स्किन के ग्लो को बढ़ाते हैं. दही से बने फेस पैक लगाने से स्किन की काफी सारी समस्याएं जैसे कि मुहासे, टैनिंग और झुर्रियां दूर हो जाती है।

दही का इस्तेमाल करने से चेहरे में नमी बरकरार रहती है इसलिए हमें गर्मियों में दही के फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए फेस मास्क बनाने के लिए हमें 2 चम्मच दही, 1 चम्मच कोकोआ पाउडर, 1 चम्मच शहद। इन्हें अच्छी तरह से मिला लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। दही से त्वचा में मॉइश्चराइज लेवल बढ़ता है, त्वचा की नमी बरकरार रहती है।

आंखों के नीचे कालापन आना हमारे अनियमित खानपान नींद की कमी स्ट्रेस लेना आदि के संकेत होते हैं। यदि आप इन काले घेरे से छुटकारा पाने के लिए 1 छोटी कटोरी में दही लें।कॉटन बॉल की मदद से आंखों के नीचे इसे लगाएं। पांच मिनट लगा रहने दें। दही में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंखों के नीचे डार्क सर्कल को कम कर सकता है।

नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर आए दाग धब्बे और मुंहासे खत्म हो जाते है। इसके लिए 1 चम्मच दही ले उसमे नींबू के कुछ बूंद मिलाए और नियमित चहरे पर लगाए इससे चेहरे में चमक आएगी और दाग धब्बों से छुटकारा मिलेगा।

बालो के डैंड्रफ को करे दूर…

दही का इस्तेमाल बालों के ग्रोथ और डैंड्रफ को दूर करने में सहायक होता हैं। इसके लिए 2 चम्मच नींबू में 1 कटोरी दही 2-4 बूंद नारियल का तेल मिला कर इसे बालो में लगाए फिर हल्के हाथों से कुछ देर मसाज करे 30 मिनट बाद इसे शैंपू से धो लें इसके हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल से पाएंगे की बालो से जुड़ी कई समस्याओं से आपको छुटकारा मिल गया हैं।दही और शहद बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

शहद एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है, जो बालों को झड़ने से रोकता है। साथ ही इससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। इसके लिए 1 कटोरी दही में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर उसका पेस्ट बना लें अब इसे बालों जड़ों पर लगाएं और 10 मिनट बाद इसे शैंपू से धो लें ऐसा करने से आपके बालों में अच्छी ग्रोथ आएगी सप्ताह में दो बार इस नुस्खे का प्रयोग जरूर करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता युवक गिरफ्तार
Next post सेवानिवृत्‍त जवान से पैसे लेने पर पटवारी टामिका मंडावी निलंबित