कोरोना में तेजी,24 घंटे में 3455 संक्रमित मिले

कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटे में प्रदेश में 3455 संक्रमित मिले हैं। अकेले रायपुर से 1024 पॉजिटिव केस हैं। DME ऑफिस के 3 स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी। कोर्ट ने न्यायिक कार्यवाही 11 जनवरी से 31 जनवरी तक केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करने के निर्देश दिए हैं। वहीं कोरबा जिले में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई है। जांजगीर थाने के 4 पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव हो गए हैं।

कांकेर में 6 जवान सहित 25 पॉजिटिव मिले हैं। कांकेर शहर में ही सबसे अधिक 9 संक्रमित मिले हैं। इसमें जंगलवार कॉलेज का जवान भी शामिल है। जवान के अनुसार वह मेला देखने गया था। जहां से वह कोरोना संक्रमित हो गया।

शनिवार का जो नए मरीज पाए गए हैं उनमें भी कुछ के मेला से ही संक्रमित होने की आशंका है। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण फैलने के बाद इसे गंभीरता से लेते हुए कांकेर मेला बीच में ही बंद करा दिया था।

इधर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 6 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी बच्चे आत्मानंद स्कूल मरवाही और डीएवी स्कूल के छात्र हैं। सभी की उम्र 13 से 16 साल के बीच है।

जिले में सोमवार तक 1 से 8 तक की कक्षाओं को बंद कर दिया गया है। इस दौरान करीब 50 बच्चों का टेस्ट दोनों स्कूल में किया गया। वहीं दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल प्रकाश विद्यालय के 3 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भारत में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले
Next post ग्रामीणों ने ली मुस्लिमों के बहिष्कार की शपथ