एमडीएमके नेता

टिकट नहीं मिलने से दु:खी से सांसद, मानसिक तनाव में खाये थे जहर ,मौत

तमिलनाडु। जहर खाने वाले सांसद ए गणेशमूर्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है।. एमडीएमके नेता के परिवार का कहना है कि डीएमके ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया जिसके बाद वह गंभीर मानसिक तनाव में थे और इस वजह से उन्होंने जहर खा लिया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में ए गणेशमूर्ति ने अपने एआईएडीएमके प्रतिद्वंद्वी जी मणिमारन को 2,10,618 वोटों से हराया था।

बता दें कि डीएमके मोर्चे ने ए गणेशमूर्ति की जगह इरोड से युवा नेता के ई प्रकाश को मैदान में उतारा है। प्रकाश को तमिलनाडु के खेल और युवा मामलों के मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन का करीबी माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

औषधि है यह अनाज, शरीर के विषैले तत्वों को निकाल फेंकता है बाहर, हार्ट के लिए भी कारगर Previous post औषधि है यह अनाज, शरीर के विषैले तत्वों को निकाल फेंकता है बाहर, हार्ट के लिए भी कारगर
Next post कवासी लखमा पर FIR दर्ज होने पर बीजेपी पर भड़के भूपेश बघेल