चीन की दादागीरी खत्म करेंगे गौतम अडानी!

चीन एडवांस्ड चिपसेट बनाने के मामले में सबसे आगे है, जिनका इस्तेमाल मोबाइल फोन, कार समेत सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में होता है। हालांकि चीन की दादागीरी खत्म करने के लिए गौतम अडानी मैदान में उतर रहे हैं। अडानी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन गौतम अडानी से सोमवार को कहा कि उन्होंने चिप मेकर क्वॉलकॉम के प्रेसिडेंट और सीईओ क्रिस्टियानो आमोन से मुलाकात की है और सेमीकंडक्टर, एआई, मोबिलिटी के साथ एज एप्लायंस समेत कई सेक्टर को लेकर विस्तार से बातचीत की है।

घरेलू कंपनियों को मिलेगा फायदा
चिपसेट और एआई के सेक्टर में अडानी भारी निवेश कर सकते हैं। बता दें कि भारत सरकार भी लोकल चिपसेट मैन्युफैक्चिरिंग और एआई पर फोकस कर रही है। मोदी सरकार चाहती है कि इस नए उभरते हुए सेक्टर में विदेशी कंपनियों का कब्जा न हो जाए। इसके लिए भारत सरकार घरेलू कंपनियों को चिपसेट और एआई सेक्टर में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

पैदा होगी 20 हजार नई नौकरियां
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में गौतम अडानी ने कहा कि उनकी क्वॉलकॉम सीईओ और लीडिरशिप के साथ मीटिंग काफी सफल रही है।भारत ने 15.14 अरब डॉलर की तीन नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट को शुरू किया है। इसमें टाटा समूह के दो प्रोजेक्ट हैं। पीएम मोदी के लीडिरशिप में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इससे टेक्नोलॉजी सेक्टर में 20,000 एडवांस्ड नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। साथ ही 60,000 इन-डायरेक्ट नौकरियां पैदा होंगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले हफ्ते 10,371.92 करोड़ रुपये के बजट के इंडिया एआई मिशन को मंजूरी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अजब प्रेम की गजब कहानी: भाई की शादी में कैमरामैन संग बारात से फरार हुई बहन
गिलोय Next post गिलोय के पत्तों के ये फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान