सोनिया गांधी ने धमकाया BJP सांसदों को, ‘राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान पर निर्मला हमलावर

केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी की सीनियर नेता निर्मला सीतारमण ने सोनिया गांधी पर सदन के अंदर बीजेपी नेताओं को धमकाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब रमा देवा से सोनिया गांधी की बात हो कही थी, उस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें कहा- आई डॉन्ड वान्ट टू टॉक टू यू (यानी मैं आपसे बात नहीं करना चाहती हूं). सूत्रों के मुताबिक, दूसरी तरफ सदन परिसर के अंदर सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी में भी हुई जमकर बहस हुई. स्मृति का आरोप है सोनिया गांधी ने उनको को धमकाया है.

‘राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान पर निर्मला हमलावर

इधर, राष्ट्रपति वाले बयान पर हमला केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस हर तरह से आदिवासियों को नीचा दिखाने का काम कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि हम बीजेपी की तरफ से ये मांग करते हैं कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्र से माफी मांगे. केन्द्रीय वित्त मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने कहा कि वह पहले ही माफी मांग चुके हैं. वह देश को गुमराह कर रही हैं. जबकि अधीर रंजन चौधरी लगातार यह बोल रहे हैं कि माफी मांगने की जरूरत नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post राष्ट्रपति के खिलाफ अधीर के बयान पर बवाल,राज्यसभा से तीनसांसद निलंबित
Next post 55 करोड़ से अधिक की नकदी व सोना जब्त,अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों से