कोरोना के 2483 नए केस, 15636 हुए एक्टिव मरीज

कोरोना के 2483 नए केस, 15636 हुए एक्टिव मरीज

देश में कोरोना के मामलों का बढ़ना जारी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2483 नए मामले मिले हैं. फिलहाल देश में संक्रमण दर 0.55 फीसदी है, हीं एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हजार 636 हो गई है. भारत में पिछले 24 घंटों में 1,970 लोगों ने कोरोना को हराया है.

आज कोरोना के केस सोमवार के मुकाबले कुछ कम सामने आए हैं. पिछले कुछ दिनों से देश में रोज ढाई हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आ रहे थे. सोमवार को 2,541 नए मामले सामने आए थे वहीं 30 लोगों ने कोरोना की वजह से जान गंवाई थी. इससे पहले रविवार को 2593 नए कोरोना केस आए थे और 44 की मौत हुई थी.

बता दें कि भारत पर कोरोना की चौथी लहर का खतरा बना है. फिलहाल के हालातों की बात करें तो बच्चों को कोरोना तेजी से चपेट में ले रहा है.नोएडा में ही पिछले 24 घंटे में 23 बच्चे कोविड संक्रमित मिले थे. वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,011 नए COVID-19 मामले, 817 रिकवरी और संक्रमित लोगों में से 1 की मौत दर्ज़ की है.

दिल्ली में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 4,168 पहुंच गया है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,49,197 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 83,54,69,014 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

कुल मामले: 4,30,62,569
सक्रिय मामले: 15,636
कुल रिकवरी: 4,25,23,311
कुल मौतें: 5,23,622
कुल वैक्सीनेशन: 1,87,95,76,423 https://www.aajtak.in/coronavirus/story/covid-cases-in-india-2483-new-cases-today-15636-active-cases-ntc-1452863-2022-04-26

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post परसा कोल माइंस पर अब आस्था की ज्योति
Next post ट्विटर के नए मालिक, Elon Musk के 44 बिलियन डॉलर