गर्म त्रिशूल से दागता रहा बैगा, चली गई युवक की जान

बिलासपुर:    अंधविश्वास के चलते एक युवक की जान चली गई। युवक को इलाज के नाम पर बैगा चार दिनों तक त्रिशूल से दागता रहा। उसके शरीर पर 20 से ज्यादा घाव दिए। जिसके चलते युवक की मौत हो गई।

दरअसल, मामला पौड़ी गांव का है जहां एक मानसिक रोगी का इलाज करवाने के लिए बैगा के पास लेकर पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि बैगा ने युवक को 4 दिन अपने घर में रखकर गर्म त्रिशूल से उसके शरीर पर दागता रहा। जिससे इंफेक्शन से उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी बैगा की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2022 जश्न शुरू,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
Next post इंटीरियर डिजाइनर महिला ने लगाई फांसी