CISF कांस्टेबल ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक ASI की मौत

सीआईएसएफ के एक कांस्टेबल ने  कोलकाता  में भारतीय संग्रहालय में गोलीबारी (Firing) की, जिसमें उसके एक साथी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. सीआईएसएफ (CISF) कांस्टेबल ने कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित भारतीय संग्रहालय सीआईएसएफ बैरक में अपनी एके-47 से फायरिंग की. आरोपी सीआईएसएफ कांस्टेबल को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस आयुक्त वीके गोयल ने बताया कि सीआईएसएफ के एक कांस्टेबल ने सीआईएसएफ बैरक में एके-47 से फायरिंग की. इस घटना में एक सहायक-उप निरीक्षक की मौत हो गई है और एक सहायक कमांडेंट रैंक का अधिकारी घायल हो गया है.

गोली क्यों चलाई यह जांच का विषय है, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. कांस्टेबल ने एक सहायक उप निरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल पर गोली चलाने के लिए अपने सर्विस हथियार का इस्तेमाल किया था.

आरोपी कांस्टेबल ने करीब 20-25 राउंड गोलियां चलाईं. ये घटना मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में स्थित संग्रहालय के बैरक में शाम करीब 6:45 बजे हुई. गोलीबारी के बाद दो घायल सीआईएसएफ अधिकारियों को शहर के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिनमें से एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है.

आरोपी कांस्टेबल को पकड़ा

गोलीबारी की सूचना मिलते ही कोलकाता पुलिस के कमांडो और सीआईएसएफ के अन्य अधिकारियों व जवानों ने संग्रहालय क्षेत्र को घेर लिया और सैनिक को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था.

कोलकाता पुलिस और अर्धसैनिक बल की एक संयुक्त टीम द्वारा करीब एक घंटे के लंबे ऑपरेशन के बाद आरोपी कांस्टेबल पकड़ लिया गया. इस ऑपरेशन का नेतृत्व शहर के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुने जाने पर,पीएम मोदी ने मिलकर दी बधाई
Next post जपोरीजिया ,परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर गोलाबारी, बिजली की लाइन में लगी आग