BJP नेता लोकेश पाण्डेय के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

भिलाई  जिले में 20 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में फरार भाजयुमो के जिला मंत्री लोकेश पाण्डेय के खिलाफ निगम ने कार्रवाई की है। निगम अमले ने रामनगर रोड स्थित उसकी फ्लैक्स प्रिंटिंग की तीन दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को तोड़ दिया है।

पुलिस के मुताबिक लोकेश पाण्डेय और उसके साथियों पर सांई नगर निवासी रंजीत सिंह नाम के लड़के की हत्या का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुल 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं भाजयुमो नेता लोकेश पाण्डेय व अन्य आरोपी फरार हैं।

इस बारे में छावनी सीएसपी केडी पटेल का कहना है कि उनके द्वारा यह कार्रवाई नहीं की गई है। भाजयुमो नेता ने अतिक्रमण करके सड़क तक अपनी दुकानों को बढ़ाया था। इसके चलते भिलाई नगर निगम प्रशासन ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की है। निगम प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। इसलिए पुलिस बल वहां तैनात किया गया था।

पुलिस के मुताबिक हत्या के मामले में कुल 8 लोगों के नाम एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले के मुख्य आरोपी भाजयुमो नेता लोकेश पाण्डेय और निखिल उर्फ चिंटू अभी भी फरार हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गोल्ड निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, चार गिरफ्तार
Next post BJP ने 8 पार्षदों को पार्टी से निकाला