एसी कोच में ले जाकर टिकट चेकर समेत 3 ने किया लड़की से रेप

एसी कोच में ले जाकर टिकट चेकर समेत 3 ने किया लड़की से रेप

पाकिस्तान में चलती ट्रेन में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि टिकट चेकर ने युवती को ऐसी कोच में ले जाकर रेप किया. इसके बाद स्टाफ के दो अन्य लोगों ने उसके साथ रेप किया. हालांकि,

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने महिला से गैंगरेप की पुष्टि की है. रेलवे के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया कि एक युवती 28 मई को मुल्तान से कराची जा रही बाहुद्दीन जकारिया एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी. तभी टिकट चेकर समेत 3 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया था. पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था.

महिला ने शिकायत में बताया था कि वह जनरल कोच में यात्रा कर रही थी. तभी टिकट चेकर ने उसे एसी कोच में सीट का ऑफर दिया. इसके बाद वह युवती को ऐसी कंपार्टमेंट में लेकर आया. जहां टिकट चेकर और अन्य स्टाफ ने उसके साथ रेप को अंजाम दिया. जब महिला ने वहां से भागने की कोशिश की, तो उसे धमकी भी दी गई. युवती ने कराची पहुंचकर शिकायत की. इसके बाद रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाईं.

इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुष्टि की है कि युवती के साथ गैंगरेप हुआ है. बताया जा रहा है कि बाहुद्दीन एक्सप्रेस ऑपरेट करने का जिम्मा एक प्राइवेट कंपनी के पास है.

गिरफ्तार सभी आरोपी उसी प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी हैं. महिला कराची की रहने वाली है. हाल ही में उसके पति ने उसे तलाक दिया है. वह मुजफ्फरगढ़ में अपने बच्चों से मिलने गई थी. वह 28 मई को कराची लौट रही थी, जब इस वारदात को अंजाम दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एयरपोर्ट में पिस्टल लेकर घुसा युवक गिरफ्तार
Next post सिंगर केके कृष्णकुमार कुन्नथ की आधी रात मौत