महिला कर्मचारी का न्यूड वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल,युवक गिरफ्तार

महिला कर्मचारी का न्यूड वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल,युवक गिरफ्तार

बिलासपुर में महिला बैंककर्मी का न्यूड वीडियो वायरल कर पति और सहेली को भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी भी बैंककर्मी है। उसने महिला सहकर्मी से दोस्ती का फायदा उठाया और कोल्ड्रड्रिंक में नशीले पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में रेप कर वीडियो बना लिया।

इसके बाद से आरोपी बैंककर्मी महिला को ब्लैकमेल कर रुपयों की डिमांड करने लगा। बात नहीं बनी, तब उसने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने बैंककर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक भी शादीशुदा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

तोरवा थाना क्षेत्र के सूर्यवंशी मोहल्ला निवासी राजीव श्रीवास्तव (35) बैंक में काम करता है। उसके साथ 34 वर्षीय महिला भी बैंक में काम करती हैं। राजीव ने महिला से दोस्ती कर ली। इसके बाद से दोनों आपस में मिलते-जुलते रहे। साल 2020 में महिला के जन्मदिन पर बैंककर्मी युवक उसके घर गया था। तब उसने कोल्डड्रिंक में नशीले पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में रेप किया। इसके साथ ही उसने वीडियो भी बना लिया।

राजीव श्रीवास्तव और महिला बैंककर्मी दोनों शादीशुदा हैं। महिला का न्यूड वीडियो बनाने के बाद वह उसे दिखाकर ब्लैकमेल करता रहा। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही रुपयों की डिमांड करता था। राजीव ने महिला को डरा-धमका कर दो लाख रुपए वसूल लिया था। महिला का आरोप है कि राजीव वीडियो बनाकर अपनी सारी हदें पार करने लगा। अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालकर मारपीट करने लगा था।

तंग आकर महिला ने मना किया, तब उसने कुछ दिन पहले महिला की सहेली और उसके पति के मोबाइल में न्यूड वीडियो वायरल कर दिया। महिला ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। फिर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। TI जेपी गुप्ता ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर आरोपी राजीव श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल करते हुए 13 गिरफ्तार
Next post घर-घर राशन पहुंचाएगी भगवंत मान सरकार