प्रेमी निकला शादीशुदा,प्रेमिका, गुस्से में आकर काट दी गर्दन

रुद्रपुर के संजय नगर खेड़ा में ठेकेदार ने पाटल से वार कर प्रेमिका की हत्या कर दी। ठेकेदार के शादीशुदा होने का पता चलने के बाद प्रेमिका परिवार में दखल दे रही थी। बताया जा रहा है कि इससे ठेकेदार तनाव में था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त पाटल कब्जे में ले लिया है। बीचबचाव में चोटिल हुई आरोपी की मां का पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संजयनगर खेड़ा निवासी ठेकेदार किंकर उर्फ भोला मंडल पत्नी बबीता और परिजनों के साथ रहता है। उसका निर्मला गोस्वामी (26) निवासी तामली चंपावत से प्रेम प्रसंग था और दोनों का एक बेटा भी है। निर्मला अपने बेटे के साथ मलिक कॉलोनी में किराए पर रहती थी।

किंकर के शादीशुदा होने की जानकारी होने के बाद से महिला का उसके साथ विवाद चल रहा था।निर्मला किंकर के घर पहुंच गई जहां उसका किंकर के साथ झगड़ा हो गया। दोनों के बीच हाथापाई हुई तो किंकर की मां आनंदी देवी ने बीच-बचाव की कोशिश की।
इससे उसके हाथों में भी चोट आ गई। आवेश में आकर किंकर ने पाटल से निर्मला की गर्दन पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।
इसके बाद भी किंकर ने उस पर वार किए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद किंकर भाग गया जिसे बाद में पकड़ लिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post तहखाने में बना रही थीं पिस्टल,पुलिसकर्मी भी चौंके
Next post हर जिले में खुलेंगे हिंदी मीडियम स्वामी आत्मानंद स्कूल,सीएम बघेल