दो प्रेमियों को आपस में भिड़ते देख ट्रेन के आगे कूदी प्रेमिका

बिहार (Bihar) के समस्तीपुर (Samastipur) जिले प्रेम प्रसंग (Love Affair) के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना (shocking incident) सामने आई है। यह जिले के मुफस्सिल थाना इलाके स्थित कोरब्धा गांव की बताई जा रही है। यहां अकेली प्रेमिका (girlfriend) की मौजूदी में दो प्रेमियों के बीच झगड़ा (quarrel between two lovers) हो गया।

गर्लफ्रेंड को यह सहन नहीं हुआ। साथ ही युवती ने ट्रेन से कटकर अपनी जान देने की कोशिश कर डाली (girlfriend suicide attempt)। इसके बाद युवती बुरी तरह से जख्मी हो गई। जिसको जख्मी हालत में एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

मुफस्सिल थाना इलाके स्थित कोरब्धा गांव में रेलवे लाइन के निकट   दो प्रेमी एक वक्त पर ही पहुंच गए। इसी दौरान इन दोनों प्रेमिओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

इस प्रेम प्रसंग के बीच हुई मारपीट और आत्महत्या के प्रयास की जानकारी मिलने पर पुलिस (Police) घटनास्थल पर पहुंची। जहां से पुलिस ने युवती को तुरंत उपचार के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से भी गंभीर रूप से घायल युवती को बेहतर उपचार के लिए किसी दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते एक बॉयफ्रेंड को हिरासत में (boyfriend in custody) ले लिया है। साथ पकड़ में आए प्रेमी से पुलिस मामले के बारे में पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक का नाम राजा है जो अंगार थाना क्षेत्र स्थित बिरनामा का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सागर होटल में डालर एक्सचेंज करने के नाम पर ठगी
Next post पीएम मोदी की सोमनाथ मंदिर को सौगात