सस्ते में सोना देने का झांसा देकर लोगों से ठगी, आरोपित गिरफ्तार

सस्ते दाम में सोना देने का झांसा देकर राजधानी सहित प्रदेश के दर्जन भर से अधिक लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित धमतरी कुरूद के राखी थाना क्षेत्र के ग्राम बगौद निवासी मुस्ताक खान (48) है।

                                               

पुलिस ने आरोपित की निशानदेही में उसके कब्जे से 11 तोला सोना कीमत लगभग साढ़े पांच लाख रुपये जब्त किया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

                                                             

खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवानंद नगर सेक्टर-1 निवासी सरिता कुर्रे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि फरवरी 2019 में कुमकुम साहू के साथ अन्य लोग उसके घर आए और उसे सस्ते दाम में सोना देने की बात कहीं। कुछ दिन बाद सभी लोग आए तथा 85 तोला सोना 28 हजार रुपये प्रति तोला की कीमत से देने की बात कहीं। इस पर सरिता ने आरोपितों को सात लाख रुपये दिए तो आरोपितों ने दूसरे दिन आकर सोना देने की बात कहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हैती के राष्ट्रपति की हत्या में दो अमेरिकी समेत 17 हिरासत में
Next post शासकीय कार्य विभाजन से बचने के लिए झूठे लैंगिक उत्पीड़न मामले की पुनः जांच