पुलिसकर्मी फोन पर बात करते हुए चला रहा था गाड़ी, वीडियो वायरल, एक हजार लगा जुर्माना

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के पुलिस विभाग में पदस्थ सिपाही विकास कुमार कुर्रे का नाम उन पुलिसकर्मियों कि लिस्ट में शामिल हो गया है जिनका चलान कटा है। हैरत करने वाली बाद यह भी है कि ये सिपाही पहले हैं जिन पर ट्रैफ़िक नियमों का पालन नहीं करने पर कार्यवाही हो गई है। पुलिस का यह सिपाही यूनिफ़ॉर्म में बाईक चलाते दिखा उस पर कोई दिक्कत नहीं थी। सिपाही को दिक्कत तब हुई जब वह तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए बिना हेलमेट पहने एक हाथ से बाइक चलाते हुए और दूसरे में कान में मोबाइल लगाकर बात करते कैमरे पर धरा गए। ट्रैफ़िक पुलिस ने मौक़े पर ही सिपाही विकास कुमार कुर्रे को हज़ार रुपए का फ़ाईन करते हुए रसीद टिका दिया है।

बिलासपुर पुलिस के अधिकृत एक्स हैंडल पर सिपाही की कान में मोबाइल लगाकर बाइक चलाते फ़ोटो पोस्ट की है साथ ही हज़ार रुपए फ़ाईन का रसीद भी पोस्ट कर दिया है। बिलासपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के साथ लिखा है “दो पहिया वाहन चलाते वक्त मोबाइल में बात करने पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही कर 1000/_ का चालान काटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गाड़ी, हेलीकॉप्टर के जमाने में बैलगाड़ी पर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, भारतीय परंपराओं को फिर से जीने की कोशिश
Next post निकाह के दिन घर से भागी सोनम, विष्णु संग मंदिर में लिए सात फेरे; बोली- ‘तीन तलाक और हलाला जैसी