मानपुर-नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर,युवक की निर्मम हत्या

मानपुर-नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर,युवक की निर्मम हत्या

चौकी  वनांचल में स्थित अंबागढ़ चौकी में नक्सल ऑपरेशन के मुख्यालय मानपुर पुलिस डिविजन में फिर से नक्सलियों ने आदिवासियों की सिलसिलेवार हत्या करना शुरू कर दिया है।

औंधी थाना क्षेत्र में एक युवक की खौफनाक हत्या करने के बाद नक्सलियों ने मदनवाड़ा थाने से 3 किलोमीटर की दूरी पर कलवर निवासी रामजी गोंड नामक युवक की आज मुखबिरी का दावा करते हुए घर से निकाल कर पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर सड़क में लाश फेंक दी।

इस वारदात के बाद समूचे मानपुर क्षेत्र में फिर से दहशत का वातावरण निर्मित बन गया है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में नक्सली समय-समय पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए इस तरह की हत्याएं करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post उठाईगिरी का पर्दाफाश, पांच आरोपित गिरफ्तार
Next post कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं की अधोसंरचना का लिया जायजा