Jio ने 20% बढ़ोतरी की सभी प्लान में

एयरटेल और वोडाफोन के बाद अब रिलायंस Jio ने भी अपने सभी रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा दी है। नई दरें अहले महीने यानी 1 दिसंबर से लागू हो जाएंगी।

रिलायंस जियो के नये टैरिफ प्लान के मुताबिक जियो का बेसिक प्लान जो पहले 75 रुपये था, वह अब 91 रुपये से शुरू होगा। Jio ने अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान में लगभग 20% की बढ़ोतरी की है।

Airtel और Vi के टैरिफ प्लान महंगे होने के बाद से ही कयास लगाये जा रहे थे कि Jio भी अपनी कीमतें बढ़ा सकता है, या ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पुरानी दर कायम रख सकता है।

लेकिन रिलायंस जियो ने भी टैरिफ प्लान में करीब 20 फीसदी इजाफा कर दिया। वैसे इसकी दरें अभी भी बाकी टेलिकॉम कंपनियों की तुलना में कम हैं।

Reliance Jio के नये Tariff Plan और इसमें बढ़ी कीमतों की जानकारी आपको नीचे दी गई तस्वीर में मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 30 मरीज
Next post सीएम धामी ने पलटा त्रिवेंद्र सरकार का फैसला,देवस्थानम बोर्ड भंग करने का किया एलान