कारोबारी दीपक टंडन से करोड़ों रुपये के लेनदेन के विवाद में करीब 10 महीने से निलंबित डीएसपी कल्पना वर्मा की बहाली की तैयारी शुरू हो गई है।



कारोबारी दीपक टंडन से करोड़ों रुपये के लेनदेन के विवाद में करीब 10 महीने से निलंबित डीएसपी कल्पना वर्मा की बहाली की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने अब इस मामले में नए सिरे से प्रक्रिया आगे बढ़ाई है।
खास बात यह है कि निलंबन के करीब 10 महीने बाद भी कल्पना वर्मा को आरोप पत्र नहीं दिया गया है। वहीं, उन पर आरोप लगाने वाले कारोबारी धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े के केस में दीपक टंडन पुलिस की रिमांड पर है। जबकि उनकी पत्नी बरखा जेल में हैं।
ऐसे में पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की दिशा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित करने के बाद पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया था। नियमानुसार निलंबन के 45 दिनों के भीतर आरोप पत्र सौंपे जाने का प्रावधान बताया जा रहा है, लेकिन इस मामले में अब तक ऐसा नहीं हुआ।
इसी आधार पर उनकी बहाली का रास्ता तैयार करने की चर्चा है। कल्पना वर्मा और दीपक टंडन के बीच विवाद की जांच पूरी होने के बाद 14 जनवरी 2026 को 1482 पन्नों की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजी गई थी। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश कुमार मिश्रा ने यह रिपोर्ट डीजीपी को सौंपी थी। इसके बावजूद अब तक जांच के आधार पर विभागीय कार्रवाई और आरोप पत्र को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है।
