रिश्वत लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद CBI ने मामले से जुड़े लोगों और दस्तावेजों की तलाश में कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. साथ ही इस मामले में शामिल अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच जारी है.





केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने रेलवे के एक इंजीनियर को 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने यह कार्रवाई दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा स्थित CSTE प्रोजेक्ट में की. मिली जानकारी के अनुसार यहां रेलवे के 179.50 करोड़ के प्रोजेक्ट में 7 करोड़ के बोनस के लिए 15 लाख की रिश्वत लिया जा रहा था. इंजीनियर ने जैसे ही रिश्वत की राशि ली, वैसे ही सीबीआई ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. 15 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए इंजीनियर की पहचान दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा स्थित CSTE Projects कार्यालय में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर बापीराजू के रूप में हुई है. सीबीआई ने बापीराजू के साथ Yella Constructions Pvt. Ltd. के मैनेजिंग डायरेक्टर के बेटे श्रीचंद को भी गिरफ्तार किया है.
CBI के मुताबिक, जिस प्रोजेक्ट को लेकर यह रिश्वत मांगी और दी जा रही थी, उसकी कुल कीमत करीब 179.50 करोड़ रुपये थी. यह काम Automatic Block Signaling से जुड़ा था और इसे Ganapathi Engineering Works और Yella Constructions Pvt. Ltd. के ज्वाइंट वेंचर को दक्षिण मध्य रेलवे की ओर से दिया गया था.
