खातों में 10 लाख रुपये से अधिक संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा*





मुख्य बिंदु
▪️ *साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों के 13 खाताधारकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।*
▪️ *कमीशन के लालच में बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड उपलब्ध कराने का तथ्य सामने आया।*
▪️ *थाना सुपेला के 10 एवं थाना भिलाई नगर के 03 आरोपियों के बैंक खातों में 10 लाख रुपये से अधिक राशि का ट्रांजेक्शन मिला।*
▪️ *तकनीकी साक्ष्य, बैंक खातों के विश्लेषण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।*
घटना स्थल / संबंधित बैंक खाते
▪️ थाना सुपेला क्षेत्र : बंधन बैंक से संबंधित 10 खाताधारकों के बैंक खातों का साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में उपयोग पाया गया।
▪️ थाना भिलाई नगर क्षेत्र : पंजाब नेशनल बैंक से संबंधित 03 खाताधारकों के बैंक खातों का साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में उपयोग पाया गया।
▪️ बैंक खातों में 10 लाख रुपये से अधिक की संदिग्ध धनराशि का ट्रांजेक्शन पाया गया।
आरोपी का नाम
थाना सुपेला – अपराध क्रमांक 679/2026
1. अनिरुद्ध बेसरा, उम्र 26 वर्ष, निवासी सड़क नंबर 8 के पीछे, सेक्टर-5, भिलाई।
2. डिकेश साहू उर्फ गोल्डी, उम्र 23 वर्ष, निवासी नया पारा, उतई।
3. संदीप खन्ना, उम्र 24 वर्ष, निवासी शकुंतला विद्यालय के पास, रामनगर, सुपेला।
4. दिलबाग सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी कांट्रेक्टर कॉलोनी, बम्लेश्वरी मंदिर के पास, सुपेला।
5. शिव कुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी जोन-1, सेक्टर-11, सड़क नंबर 14, खुर्सीपार।
6. सुमीत कुमार, उम्र 26 वर्ष, निवासी केएलसी 39/1, खुर्सीपार।
7. रेहान कुरैशी, उम्र 20 वर्ष, निवासी मछली मार्केट, छावनी।
8. ललीत कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी तेलहा नाला, कन्हैया किराना स्टोर के पास, खुर्सीपार।
9. भोज कुमार देवांगन, उम्र 24 वर्ष, निवासी क्वार्टर नंबर 39, संतोषी पारा, राष्ट्रीय विद्यालय के पास, भिलाई।
10. धनेश्वर यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी कृष्णा चौक, जामुल।
थाना भिलाई नगर – अपराध क्रमांक 388/2026
11. अमित कुमार, उम्र 43 वर्ष, निवासी अम्बेडकर चौक, मरौदा।
12. गोपी सोनी, उम्र 21 वर्ष, निवासी बजरंग पारा, भिलाई-3।
13. प्रीति उपाध्याय, निवासी शांति नगर।
जप्त सामग्री
▪️ पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन एवं अन्य संबंधित दस्तावेज जप्त किए गए हैं।
