▪️ *नगर निगम एवं बिजली विभाग के तत्काल संपर्क कर समय रहते की गई कार्यवाही।*





आज दिनांक 06 अगस्त 2026 को प्रातःकाल यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम द्वारा नियमित गश्त के दौरान एक संभावित दुर्घटना को समय रहते टाल दिया गया।
प्रातः पेट्रोलिंग के दौरान *उप निरीक्षक (SI) दरबारी राम, सहायक उप निरीक्षक (ASI) मुस्ताक खान एवं आरक्षक विजय शर्मा* ने नेहरू नगर से डबरापारा की ओर गश्त करते समय साक्षरता चौक के समीप सर्विस रोड पर एक पेड़ को हाईटेंशन विद्युत तार के ऊपर गिरा हुआ देखा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल *बिजली विभाग से AE निर्मल कुर्रे, जयंत लाईन मैन एवं नगर निगम से तिलेश्वर साहू उद्यान अधिकारी, विनोद गौतम सुपरवाइजर* से संपर्क कर विद्युत लाइन बंद कराई, जिससे किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की संभावना समाप्त हो सके।
इसके पश्चात नगर निगम के सहयोग से पेड़ को सुरक्षित तरीके से काटकर सड़क किनारे हटाया गया तथा सर्विस रोड पर आवागमन को पुनः सुचारु एवं सुरक्षित बनाया गया।
यातायात पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं संबंधित विभागों के बेहतर समन्वय के कारण किसी प्रकार की जनहानि, दुर्घटना अथवा यातायात अवरोध की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
