घटना में प्रयुक्त लकड़ी का स्टम्प एवं बेस बल्ला जप्त*






▪️ *पिकअप वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद में सामूहिक मारपीट करने वाली 03 महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।*
▪️ *विवेचना के दौरान आरोपियों से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का स्टम्प एवं बेस बल्ला विधिवत जप्त किया गया।*
▪️ *पूर्व में इस प्रकरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, शेष विवेचना के आधार पर महिला आरोपियों की संलिप्तता प्रमाणित होने पर कार्रवाई की गई।*
▪️ *थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी विवेचना कर प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।*
घटना का कारण :
गली में खड़ी पिकअप वाहन को हटाने की बात को लेकर उत्पन्न विवाद।
घटनास्थल :
डबरापारा पुल के नीचे, दक्षिण भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. श्रीमती अनिता वर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी बाजार चौक, डबरापारा, दक्षिण भिलाई, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
2. श्रीमती सीता वर्मा, उम्र 60 वर्ष, निवासी बाजार चौक, डबरापारा, दक्षिण भिलाई, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
3. श्रीमती जलेश्वरी वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी बाजार चौक, डबरापारा, दक्षिण भिलाई, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री :
1. एक लकड़ी का स्टम्प।
2. एक बेस बल्ला।
