₹39.29 लाख नगद एवं ₹1.65 करोड़ से अधिक की सामग्री जप्त*






▪️ *वर्ष 2026 में जुआ, सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टा के विरुद्ध जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर कुल 120 प्रकरणों में 477 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।*
▪️ *कार्रवाई के दौरान ₹39,29,212 नगद राशि, 522 मोबाइल, 32 लैपटॉप, 70 मोटर सायकल/कार सहित लगभग ₹1,65,54,430 मूल्य की सामग्री जप्त कर अपराधियों के आर्थिक एवं तकनीकी नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया गया।*
▪️ *जुआ एवं सट्टा के वर्ष 2026 के दर्ज 21 प्रकरणों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के संगठित अपराध संबंधी प्रावधानों का प्रभावी उपयोग करते हुए संबंधित धाराएं जोड़ी गईं तथा पूरे आपराधिक नेटवर्क के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।*
▪️ *ऑफलाइन एवं ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के विरुद्ध साइबर तकनीक, डिजिटल साक्ष्य, वित्तीय लेन-देन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई कर संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश स्थापित किया जा रहा है।*
▪️*दुर्ग पुलिस द्वारा नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रावधानों का प्रभावी एवं परिणाममुखी उपयोग करते हुए वर्ष 2026 में जुआ एवं सट्टा के दर्ज कुल 21 प्रकरणों में संगठित अपराध संबंधी धाराएं जोड़ी गई हैं। इन प्रकरणों में केवल मौके पर गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई तक सीमित न रहकर पूरे आपराधिक सिंडिकेट, मुख्य संचालकों, वित्तीय लाभ प्राप्त करने वाले व्यक्तियों, तकनीकी सहयोगियों तथा अपराध से अर्जित संपत्ति एवं आर्थिक नेटवर्क की भी गहन विवेचना की जा रही है*
