दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत *रुआबांधा सेक्टर, वार्ड क्रमांक 06* में आज विभिन्न नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।






कार्यक्रम की शुरुआत *हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर* में विधायक ललित चंद्राकर द्वारा पूजा-अर्चना कर की गई। इसके पश्चात *37.67 लाख रुपये* की लागत से होने वाले नवीन विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों में *नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक एवं कव्हर ड्रेन* शामिल हैं।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि *”मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार हर वार्ड तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ में सड़क, नाली, स्वच्छता और सौंदर्यकरण जैसे मूलभूत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। हमारी सरकार का संकल्प है कि हर गली, हर मोहल्ला विकसित और सुंदर बने।”*
विधायक जी ने आगे कहा कि *”जनता की मांग और जरूरतों के आधार पर लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा लक्ष्य है। रिसाली क्षेत्र के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आवश्यकता अनुसार सभी कार्य समय पर पूर्ण किए जाएंगे।”*
उन्होंने कहा कि *”रुआबांधा सेक्टर वार्ड 06 में होने वाले ये कार्य जलजमाव की समस्या को दूर करेंगे और आवागमन को सुगम बनाएंगे। कव्हर ड्रेन से स्वच्छता बेहतर होगी और पेवर ब्लॉक से नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।”*
