67 पालकों को समझाईश, आज 37 नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों की बैठक लेकर भरवाया गया वचन-पत्र





▪️ *बच्चों के सुरक्षा के लिये नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।*

▪️ *आज दिनांक को दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के 37 नाबालिग वाहन चालकों के वाहन रोक कर अभिभावकों की बैठक आयोजित कर उन्हें यातायात नियमों एवं कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।*
▪️ *सभी अभिभावकों से यह सुनिश्चित करने हेतु वचन-पत्र भरवाया गया कि वे भविष्य में अपने नाबालिग बच्चों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने की अनुमति नहीं देंगे।*
▪️ *विगत 2 दिनों में 600 से अधिक दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई।*
▪️ *जांच के दौरान 67 नाबालिग वाहन चालकों के पालकों को बुलाकर समझाइश दी गई तथा उन्हें भविष्य में बच्चों को वाहन न देने की चेतावनी दी गई।*
▪️ *यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा कार्यवाही के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी लगातार संचालित किया जा रहा है।*
▪️ *जिले के विभिन्न स्कूलों में जाकर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है।*
▪️ *विद्यार्थियों को समझाइश दी जा रही है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन चलाएं तथा हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।*
▪️ *अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें बिना लाइसेंस वाहन न दें।*
▪️ *मीटिंग में अभिभावकों को ई चालान से सम्बंधित समस्या का भी समाधान किया गया।*
नाबालिग वाहन चालकों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के 37 नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई।
