▪️ *शेयर ट्रेडिंग में निवेश एवं राशि दोगुनी करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया।*
▪️ *आरोपी के विरुद्ध पूर्व से दर्ज विभिन्न धोखाधड़ी प्रकरणों की विवेचना के दौरान वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई।*
▪️ *प्रकरण में करोड़ों रुपये के निवेश घोटाले से जुड़े कई पीड़ितों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी तथा आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।*
▪️ *गिरफ्तार आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।*






▪️ मुख्य बिंदु :
थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 961/2026 धारा 318(2), 318(4), 61(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत पंजीबद्ध प्रकरण में फरार आरोपी योगेश साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
