भारत-यूके बिजनेस डेलिगेशन में छत्तीसगढ़ का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी के साथ यूके बिजनेस प्लेनरी एवं MSME संवाद में सक्रिय सहभागिता
लंदन (यूनाइटेड किंगडम)

भारत सरकार एवं एफआईसीसीआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भारत-यूके बिजनेस डेलिगेशन कार्यक्रम का दो दिवसीय सफल आयोजन लंदन में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भारत सरकार के माननीय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल जी के नेतृत्व में भारत के विभिन्न राज्यों से आए उद्योगपतियों, उद्यमियों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों, निर्यातकों एवं एमएसएमई क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
छत्तीसगढ़ से डॉ. जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष उद्योग चेम्बर भिलाई, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं सीईओ, जेपी इंजीनियरिंग, भिलाई ने प्रतिनिधि के रूप में सहभागिता करते हुए कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाई।






