सी.बी.एस.ई का परिणाम घोषित उत्कृश्टता प्रदर्शन

’’ उत्कृश्टता की ओर बढ़ते कदम ’’ केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल] नई दिल्ली द्वारा आयोजित सी.बी.एस.ई. सेकेंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम 2026 दिनांक 15.06.2026 को घोषित हुआ। जिसमें शारदा विद्यालय] रिसाली ने हमेशा की तरह “कम व्यय] सर्वोत्त्म शिक्षा” के माध्यम से उत्कृष्ट परीक्षाफल देकर पालकों का विश्वास बनाए रखा। 2025-26 में इस विद्यालय के कुल 131 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। शाला का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत् रहा।

-RUNAL CHANDRAKAR (96.6%)

2-LAXMI PATHRO (96%)

रूनल चंद्राकर 96.6% प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान पर रही । इसी के साथ लक्ष्मी पात्रो 96% द्वितीय स्थान पर एवं रितिका चंद्राकर 95% प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। चतुर्थ स्थान पर नेत्रा हुई 94.6% पांचवे स्थान पर आरना अग्रवाल 93.6% छठवें स्थान पर साफिया 93% सातवें स्थान पर अनामिका साहू 91.8% आठवें स्थान पर किरण साहू 90.4% नौवें स्थान पर इश्निका भोई एवं योगिता मंडावी 90.2% अंक प्राप्त कर शाला को गौरवांवित किया है। अंगे्रजी में 97, गणित में, 99 हिन्दी में 95, विज्ञान में 96, सामाजिक विज्ञान 100, इंफॅारमेशन टेक्नोलाजी 97 ए.आई में 98 एवं मार्केटिंग में 99 सर्वोत्तम अंक रहे ।

उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए शकुन्तला ग्रुप आफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने प्राचार्य एवं संबंधित शिक्षकों – शिक्षिकाओं को बधाई दी एवं अपने विद्यार्थियों और उनके पालकों की सराहना करते हुए उनको अपने पाल्य की उच्च शिक्षा के लिये सहयोग देने की अपील भी की । विद्यालय उत्तम से अतिउत्तम परीक्षाफल की ओर अग्रसर रहने का प्रयत्न करता है। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए चेयरमैन स्कूल मैनेजिंग कमेटी विपिन ओझा, मैनेजर ममता ओझा, एवं प्राचार्य रूद्रकांत झा, हेड मिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सीनियर मिस्ट्रेस शेस्टी राव सीनियर एक्टीविटी इंचार्ज पूजा बब्बर, शिक्षक – शिक्षिकाओं में निशा गुप्ता, मीना शर्मा, रूना दास, अनुपमा सिंह, निकिता वामनकर यादव, चारू श्री शर्मा, विनीता सिंह, डाँ रिश बेंजमिन, मुक्ता साह, शचि वाडनेरकर, स्वाति पटनायक, अंजु मिश्रा, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रिया अग्रवाल एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम : 48 घंटे में बताना होगा- फीस विनियमन समिति है या नहीं