राज ठाकरे की फोटो…मनसे नेता ने महिला को जड़ा थप्पड़, मुंबई के ठाणे में हैरान करने वाली घटना

MNS Worker Slaps Woman: मुंबई से सटे ठाणे में एक बार फिर से मनसे की रंगबाजी सामने आई है। एक महिला रेलवे स्टेशन पर एक महाराष्ट्रियन से झगड़ा हो गया। इसके बाद उस व्यक्ति की पत्नी महिला को मनसे के कार्यालय में लेकर आई। जहां पर महिला को माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया।

मुंबई: मुंबई में एक बार फिर से राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नव निर्माण (मनसे) की दबंगई सामने आई है। ठाणे में मनसे कार्यकर्ता ने महिला को थप्पड़ मारा और पति के साथ दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगने पर मजबूर किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है। महिला को थप्पड़ मार रही मनसे कार्यकर्ता की पहचान स्वरा घाटे के तौर पर हुई है। मनसे कार्यकर्ता ने महिला को महाराष्ट्र के लोगों से माफ़ी मांगने पर मजबूर किया। मुंबई में इससे मनसे के कार्यकर्ताओं ने हिंदी नहीं बोलने पर एक व्यवसायी को मीरा रोड पर पीटा था। इसके बाद कई अन्य घटनाएं भी सामने आई थीं।

मनसे नेताओं का दावा है कि ठाणे में कलवा रेलवे स्टेशन मनसे कार्यकर्ता का पति भीड़भाड़ वाले समय में कलवा रेलवे स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन से उतरते समय महिला से टकरा गया। उन्होंने दावा किया कि जब पुरुष ने माफी मांगी, तो महिला भड़क गई और उसे गालियां देने लगी। उसने कथित तौर पर मराठी लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और उसे थप्पड़ भी मारा।मनसे कार्यकर्ता के पति ने आरोप लगाया कि महिला ने उसका कॉलर पकड़ा और उसके साथ मारपीट की। इससे नाराज होकर उस व्यक्ति की पत्नी महिला को कलवा स्थित पार्टी कार्यालय ले गई।

माफी मंगवाई फिर जड़ा थप्पड़

मनसे कार्यालय से एक वीडियो में महिला माफी मांग रही है। इसमें वह कह रही कि कलवा स्टेशन पर मेरे साथ कुछ हुआ। मैंने महाराष्ट्रीयन व्यक्ति को गाली दी और हाथ उठाया। इसके लिए मैं पूरे महाराष्ट्र और महाराष्ट्र के लोगों से माफी मांगती हूं। इसके बाद मनसे कार्यकर्ता (पुरुष की पत्नी) कहती है कि एक महिला एक पुरुष पर हाथ उठाती है। वह उसे कुछ नहीं कहता। कानून सिर्फ महिलाओं पर ही क्यों लागू होता है? वह आधे घंटे तक मेरे पति को गालियां देती रही। मैं उसके खिलाफ मामला दर्ज कराने वाली थी, लेकिन उसकी बेटी और उसके परिवार को देखते हुए मैं उसे जाने दे रही हूं। इसके बाद इसके बाद मनसे महिला कार्यकर्ता घाटे ने उसे थप्पड़ मारा और कहा कि महाराष्ट्र की जनता से ऐसा दोबारा मत कहना। समझ गई? बस! इस घटना पर सुप्रिया सुले ने प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस को जांच करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़।
Next post दामाद के घर में ससुराल वालों ने डाला डेरा, 500 लोग पहुंचे, लव मैरिज के बाद दूल्हे ने नहीं किया यह काम, अब ऐसी डिमांड की सब हैरान