होटल मैनेजर के सिर पर बियर की बॉटल मारकर प्राण घातक हमला करने वाले को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता।

होटल मैनेजर के सिर पर बियर की बॉटल मारकर प्राण घातक हमला करने वाले को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता।

दिनांक 16.08.2025 को थाना वैशाली नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सद्भावना चौक के पास चिल्ली पेपर बार के पास होटल सेंटर प्वाईंट में मारपीट हो रही है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तत्काल होटल चिल्ली पेपर बार के पास होटल सेंटर प्वाईंट पहुॅची जहॉ चिल्ली पेपर बार के पास होटल सेंटर प्वाईंट के मैनेजर नंदन सिंह को आरोपी विशु साहू द्वारा बियर के बॉटल से जान से मारने की नियत से सिर पर मारकर गभीर चोट पहुॅचाने पर मौके पर 0/2025 धारा 296, 115(2), 351(3), 109 बीएनएस का अपराध घटित होने पर देहाती नालसी लिया गया। बाद थाना वापस आकर असल अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी विशु साहू को तत्काल पकड़ कर थाना वैशाली नगर लाकर अपराध के संबंध में मेमोरण्डम कथन लेकर पूछताछ किया गया जिसने अपने मेमोरण्डम कथन में होटल चिल्ली पेपर बार में अपने दोस्तो के साथ शराब पीने व खाना खाने गये थे जहॉ पर बार कर्मचारी से म्युजिक के साउण्ड को बढ़ाने दो से तीन बार बोलने पर भी बार कर्मचारी द्वारा साउण्ड को नही बढ़ाते हुये होटल के मैनेजर नंदन सिंह के पास जाकर म्युसिक बढ़ाने की बात को बता रही थी कि *आरेापी विशु साहू द्वारा होटल के मैनेजर नंदन सिंह के सिर पर बियर की बॉटल से प्राण घातक हमला करना बताते हुये अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध कारित करना पाये जाने से आरोपी विशु साहू साकिन कृष्णा नगर गणेश चौक सुपेला भिलाई को दिनांक 17.08.2025 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नशा मुक्ति अभियान
Next post महंगा पड़ा गाने का शौक, तहसील कार्यालय में गाना गाने पर तहसीलदार निलंबित, VIDEO हुआ वायरल