ट्रेन में TTE का काम कर रहे थे पुलिसवाले! लेकिन बंदे पर हाथ उठाकर कर दी ऐसी गलती कि पूरी बोगी के लोग एक हो गए!

ट्रेन में आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है। अक्सर लोग जहां 15 का पानी 20 में मिलने से लेकर फूड पर होने वाली ओवरचार्जिंग की शिकायत करते रहते हैं। वहीं इस बार एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है, जिसमें पुलिस वालों और पैसेंजर्स में ‘बेटिकट’ होने को लेकर क्लेश हुआ है। पैसेंजर्स का इल्जाम है कि पुलिस वालों ने अधिकार न होते हुए भी टिकट को लेकर उन्हें पीटा है।

जबकि पुलिस वाले भी इस वीडियो में उनसे बहस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कब, कहां और किस ट्रेन का है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के चलते लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। बताते चले कि ट्रेन में बेटिकट सफर करने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। जिसकी रकम ट्रेन और कोच पर निर्भर करती है।

आप कैसे टिकट चेक कर सकते हैं?

ट्रेन की इस वीडियो में पैसेंजर कहता है कि ‘इनको अधिकार है टिकट चेक करने का, TTE को बुलाइए न। ये काहे तमाचा मार रहे हैं।’ पैसेंजर आगे कहता है कि ‘आपको किसने अथॉरिटी दी है हाथ उठाने की, ये देखो पूरा लाल कर दिया। भाई तुम्हारा बंदा मेरे सामने 200 का नोट अपने जेब में रखकर झूठ बोल रहा है, गाली-गलौज और तमाचें मार रहा है इसे।’

इसके बाद जब पुलिस वाले शख्स को अपनी ओर बुलाने लगते हैं तो वह कहता है कि ‘उधर नहीं आना है, इधर आओ आप लोग।’ इस दौरान जब पुलिसवाला ऊंची आवाज में बात करता है, तो पैसेंजर उससे आराम से बात करने को भी कहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शराब घोटाले में शामिल 22 अफसर सस्पेंड, 7 रिटायर, EOW ने 29 के खिलाफ पेश की है चार्जशीट
Next post धोखाधडी के आरोपियो को चंद घण्टो मे किया गया गिरफ्तार