नागपुर से पकड़ा गया चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर: निवेशकों से करोड़ों की धोखाधड़ी का है आरोप, नौ साल से था फरार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर को नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी दिनेश हेमराज टैंभरे नौ साल से फरार चल रहा था। उस पर चिटफण्ड कम्पनी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। साथ ही आरोपी के खिलाफ आजाद चौक थाना में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज है।

दरअसल, आरोपी दिनेश हेमराज टेम्भरे उर्फ बबलू जे.एस.व्ही. डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड एवं जय विनायक बिल्डकॉप लिमिटेड कंपनी का फरार डायरेक्टर है। वह वर्ष 2016 से लगातार फरार चल रहा था। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना आजाद चौक पुलिस ने नागपुर से अरेस्ट किया है। आरोपी दिनेश हेमराज टेम्भरे ने चिटफण्ड कम्पनी में निवेश करने के लिए लोक लुभावन स्कीम बता कर राशि जमा करने पर दोगुना करने का प्रलोभन दिया था।

नौ साल से था फरार
आरोपी दिनेश और उनके सहयोगियों ने प्रदेश के कई शहरों में कार्यालय खोलकर निवेशकों से करोड़ों रूपये कम्पनी में निवेश कराया था। वहीं इसके बाद वे धोखाधड़ी कर कार्यालय बंद कर राशि लेकर फरार हो गये थे। जिसके बाद पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस में की थी। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी।

नागपुर से पकड़ा गया
जांच के बीच आरोपी के नागपुर में होने की सूचना मिली। जिसके बाद एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना आजाद चौक पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर टीम को नागपुर (महाराष्ट्र) रवाना किया गया। तब कहीं जाकर नौ साल बाद फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी के कब्जे से कब्जे से एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, 1 नग मोबाईल फोन बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post किडनी की बीमारी के ये हैं बेहद आम पांच लक्षण, डायबिटीज के मरीज अक्सर इन्हें कर देते हैं इग्नोर
Next post भारत में स्वदेशी तोपखाना गोला-बारूद को लेकर बड़ा अपडेट, पाकिस्तान की नींद उड़ना तय