चचा कम से कम यहां तो कंट्रोल कर लेते, वायरल Video देख आप हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन लोग कुछ न कुछ डालते ही रहते हैं। लोगों को जब कभी कुछ अलग या फिर अनोखा दिख जाता है, वो उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और फिर उन्हीं सब पोस्ट में से कुछ जो लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है, वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला बहुत अलग है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक एक आदमी अस्पताल में है। उसका MRI टेस्ट होने वाला है। अब ऐसे समय में लोग गंभीर रहते हैं और कई लोग तो डरे हुए भी होते हैं मगर चचा तो बहुत ही अलग हैं। वीडियो में नजर आता है कि MRI टेस्ट के लिए लेटे हुए हैं और वहीं लेटे-लेटे वो अपने लिए खैनी बना रहे हैं। जब खैनी तैयार हो जाती है, तो वो उसे अपने होंठों में दबा लेते हैं। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘जल्दी जल्दी खैनी खा लेता हूं फिर चैन से MRI मशीन का मजा लूंगा, चैनी खैनी चैन से मजा ले।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खैनी बहुत जरूरी है। दूसरे यूजर ने लिखा- MRI तो होती रहेगी, जरूरी काम पहले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रायपुर में UP के 2 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत, खाना बनाते समय कंटनेर में सिलेंडर फटा
Next post रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन : सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं ई-साक्ष्य पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।