यूएई के राष्‍ट्रपति ने रमजान में 500 भारतीयों को दिया ऐसा तोहफा जानकर करेंगे सलाम, पीएम मोदी को मानते हैं भाई

दुबई: संयुक्‍त अरब अमीरात के राष्‍ट्रपति शेख मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान ने रमजान के पवित्र महीने में 500 भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। यूएई की सरकार ने बड़े पैमाने पर कैदियों के माफी का ऐलान किया है। इसमें 500 भारतीय नागरिक हैं जो विभिन्‍न अपराधों में यूएई में सजा काट रहे हैं। इन कैदियों को अब यूएई की जेल से रिहा कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि फरवरी के आखिरी दिनों में शेख जायद के आदेश पर 1295 कैदियों को रिहा कर दिया गया। वहीं पीएम शेख मोहम्‍मद बिन राशिद अल मक्‍तूम के आदेश पर भी 1,518 कैदियों को रिहा किया गया। ईद से पहले यह इन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

यूएई की सरकार हर साल रमजान के महीने में सैकड़ों बंदियों को माफी देती है जो गंभीर अपराध में शामिल नहीं होते हैं। इसमें बड़ी संख्‍या में भारतीय भी शामिल होते हैं। यह यूएई की न्‍याय के प्रतिबद्धता और भारत के साथ मजबूत राजनयिक रिश्‍ते को दर्शाता है। यह रमजान के दया और मेल मिलाप की भावना के मुताबिक ही है। शेख मोहम्‍मद बिन राशिद ने जिन लोगों को माफी दी है, वे विभ‍िन्‍न देशों के हैं और दुबई की जेलों में बंद थे। इस माफी का उद्देश्‍य ऐसे लोगों को उनके परिवार के साथ फिर से मिलाना और समाज में उनकी वापसी है।

दुबई के अटार्नी जनरल चांसलर इसम इस्‍सा अल हुमैदान ने जोर देकर कहा कि यह फैसला दिखाता है कि शेख मोहम्‍मद उन लोगों के प्रति प्रतिबद्ध हैं जो अपनी सजा पूरा कर चुके हैं ताकि वे फिर से अपना जीवन शुरू कर सकें। उन्‍होंने इस बात की पुष्टि की है कि दुबई की कोर्ट ने दुबई पुलिस की मदद से इन कैदियों को रिहा करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। शेख मोहम्‍मद जायद का यह कदम केवल माफी तक सीमित नहीं है। उन्‍होंने इन रिहा किए गए कैदियों की वित्‍तीय जिम्‍मेदारियों को भी पूरा करने का आश्‍वासन दिया है। इसका उद्देश्‍य यह है कि जो कैदी रिहा हुए हैं, उनके परिवार पर कोई वित्‍तीय भार नहीं आए। इससे वे आसानी से अपना नया जीवन शुरू कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सत्ता में रहते सीबीआई को बैन रखा,सत्ता जाने के बाद सीबीआई जांच की खुद मांग की और अब सीबीआई की जांच का विरोध कर रहे है भूपेश बघेल: ललित चंद्राकर
Next post भोरमदेव महोत्सव में भीड़ का उत्पात : हजारों कुर्सियां तोड़ डालीं, कार्यक्रम बंद कराने की आई नौबत