प्रधानमंत्री ने सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आज उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा के मैथिली और भोजपुरी लोक गीत पिछले कई दशकों से अत्यंत लोकप्रिय रहे हैं और आस्था के महान पर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीत सदैव याद किए जाएंगे।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:

“सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रानीपुर टाइगर रिजर्व में अब आप ले सकेंगे जंगल सफारी का आनंद , प्रभारी मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
Next post जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप का पहला भाषण, बोले- मेरा सबकुछ अमेरिका के लिए