4 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य हेतु 29.90 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

दुर्ग/  मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत वर्ष 2024-2025 में शासन द्वारा अनुमोदित निर्धारित लागत दर अनुसार अधोसंरचना निर्माण कार्यों की अनुशंसा प्राप्त हुई है। इसके आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा को 4 ग्राम पंचायतों में सी.सी. रोड, सामुदायिक भवन एवं निर्मलाघाट निर्माण हेतु 29 लाख 90 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड धमधा के ग्राम अहेरी एवं ग्राम पंचायत बागडूमर में सी.सी. रोड निर्माण हेतु क्रमशः 10 लाख 40 हजार रूपए एवं 5 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति की गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मेड़ेसरा में सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख 20 हजार रुपए और निर्मलाघाट निर्माण हेतु 2 लाख 60 हजार रूपए तथा ग्राम पंचायत लिमतरा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। कार्याे के संपादन का दायित्व कार्यकारी एजेन्सी संबंधित ग्राम पंचायत की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नगर पालिक निगम भिलाई-03 चरौदा में लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव
Next post जादू बस्तर से राज्यस्तरीय जम्बूरी रेड क्रॉस 2024 में मचेगी धूम, एस.ए.एफ. बटालियन में दायरा बस्तर की लाइव प्रस्तुति कल