



रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा में आचार संहिता लगते ही टिकरापारा थाना पुलिस ने शुक्रवार को इंटर स्टेट बस टर्मिनल में तीन यात्रियों के कब्जे से आठ करोड़ रुपये की 12 किलो 800 सौ ग्राम सोने के जेवर पकड़ा है। पुलिस ने मामले की जांच आयकर विभाग को दी है।
जब्त सोने के जेवर रायपुर सदर बाजार स्थित सराफा कारोबारी का है। जेवर किस कारोबारी का है फिलहाल पुलिस ने इस बात की जानकारी नहीं दी है। दीपावली में खपाने की तैयारी थी। सोना गुजरात से ओडिशा फिर जगदलपुर से रायपुर बस के माध्यम से लेकर पहुंचा था। पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है।
संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ जारी
अब तक की जांच में आयकर विभाग ने तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रहा है। विभाग का कहना है कि इस मामले में और भी गहराई से जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि सोने का स्रोत क्या है और इसे किस उद्देश्य के लिए रखा गया था।
