निर्वाचन प्रेक्षकगणों से भिलाई निवास में मिलने का समय निर्धारित,मोबाईल नंबर पर भी कर सकते हैं संपर्क

दुर्ग : भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए दुर्ग जिले में सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। निर्वाचन प्रेक्षकगण भिलाई निवास में ठहरे हुए है। जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रेक्षकों को संपर्क मोबाईल नंबर उपलब्ध करायी गई है और मिलने का समय भी निर्धारित कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक से भिलाई निवास के बोर्ड रूम में प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक तथा सामान्य प्रेक्षकगणों से भिलाई निवास के बोर्ड रूम में ही प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक मुलाकात किया जा सकता है। इसके अलावा उनके मोबाईल नंबर से भी संपर्क कर सकते हैं। व्यय प्रेक्षक  प्रसन्ना वी. पत्तनसेट्टी (आईआरएस) का मोबाईल नंबर 7647046173 है।

पुलिस प्रेक्षक  अनुपम शर्मा (आईपीएस) का मोबाईल नंबर 7647046209 है। सामान्य प्रेक्षक  एस.बी. शेट्टन्नवर (आईएएस) का मोबाईल नंबर 7647046210 है एवं  लताकर केश बालाजीराव (आईएएस) का मोबाईल नंबर 7647046325 है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा आम जनता प्रेक्षकगणों से उनके मोबाईल नंबर पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम व्यय सीमा 95 लाख रूपए निर्धारित
Next post आदर्श आचरण संहिता के संबंध में प्रेक्षकगणों ने ली अभ्यर्थियों की बैठक