अशांति फैलाने वालों बदमाशों के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

अशांति फैलाने वालों बदमाशों के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

दुर्ग :-जितेन्द्र शुक्ला, भापुसे, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग व्दारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 एवं होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये सुरक्षा एवं शांति बनाये रखने हेतु अशांति फैलाने वाले बदमाशों को प्रतिबंधित किये जाने हेतु निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के मार्गदर्शन में दुर्ग, भिलाई नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विगत एक सप्ताह में धारा 151 जाफौ के अन्तर्गत 148 प्रकरणों में 163 बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।

इसी प्रकार आपसी विवाद के प्रकरण में पुनः विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, शांति बनी रहे, इस हेतु धारा 107,116 जाफौ के तहत 508 प्रकरण में 587 लोगों को प्रतिबंधित किया गया है। दुर्ग पुलिस की लोगों से अपील है कि होली का त्यौहार शांति, सद्भावनापूर्वक मनाये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Weight Gain: मांस की जगह नजर आती हैं हड्डियां तो दूध में भिगोकर खा लें ये चीज तेजी से बढ़ने लगेगा वजन Previous post Weight Gain: मांस की जगह नजर आती हैं हड्डियां तो दूध में भिगोकर खा लें ये चीज तेजी से बढ़ने लगेगा वजन
Next post व्यापारी ने भिलाई के होटल में फांसी लगाकर की आत्महत्या