हत्या

रिश्तेल का कत्ली ; एक करोड़ के लिए नाती ने की नानी की हत्या

कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में हत्‍या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीमा की एक करोड़ रुपये की राशि के लिए नाती ने रिश्‍ते का कत्‍ल कर दिया। नाती ने एक करोड़ के लिए सांप से कटवाकर नानी को मौत के घाट उतार दिया। कांकेर पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश किया है। साथ ही आरोपित के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्‍या है सनसनीखेज मामला

दरअसल, यह मामला कांकेर के पखांजूर इलाके का है। कांकेर पुलिस ने नौ महीने पहले हुई बुजुर्ग महिला की मौत की गुत्‍थी सुलझा ली है। पुलिस की छानबीन में ये पता चला कि बुजुर्ग महिला की मौत सामान्‍य नहीं हुई थी, बल्कि उसके नाती ने अपने नानी हत्‍या की थी। हत्‍या के पीछे की वजह इंश्‍योरेंस के एक करोड़ रुपये हैं, जो नाती ने प्री-प्‍लान के तहत नानी के नाम कराए थे। मलतब आरोपित ने पहले ही हत्‍या की साजिश रच ली थी।

जानकारी के अनुसार करीब नौ महीने पहले एक बुजुर्ग महिला की मौत का मामला सामने आया था। पहले तो बुजुर्ग की मौत को सामान्‍य मान लिया गया, लेकिन पुलिस ने जब छानबीन की तो असलियत सामने आई। फिर पता चला कि बजुर्ग महिला की मौत सामान्‍य नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्‍या की गई थी। और बुजुर्ग महिला का हत्‍यारा और कोई नहीं बल्कि उसका नाती ही निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पुलिस ने मारा छापा, अवैध असलहा बरामद
ED Raid Next post ED Raid In Raipur: ED ने जिम संचालक के कई ठिकानों पर मारा छापा