दुष्कर्म

पुलिस आरक्षक ने एक आरक्षक की पत्नी से किया दुष्कर्म

भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई के पद्मनाभपुर थाना में पदस्थ एक सिपाही ने अपने ही विभाग के एक जवान की पत्नी से दुष्कर्म किया है। आरोपित ने पीड़िता को धमकी दी थी कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा। इस भय से वह किसी को कुछ नहीं बताती थी। आरोपित की हरकतों से परेशान होकर उसने अपने पति को इसके बारे में बताया और पद्मनाभपुर थाना में घटना की शिकायत की।

इसके आधार पर आरोपित सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी की है। पुलिस ने बताया कि आरोपित दीपक दास मानिकपुरी पद्मनाभपुर थाना में पदस्थ है। पुलिस लाइन में एक अन्य सिपाही भी अपनी पत्नी के साथ रहता है। आरोपित ने पीड़िता से दोस्ती बढ़ाकर उसका दैहिक शोषण शुरू कर दिया। पीड़िता ने अपने पति को इसके बारे में बताया तब ये मामला थाना तक पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पेट्रोल डालकर Previous post सो रहे पति को पत्नी ने जिंदा जलाया पेट्रोल डालकर
निर्वस्त्र Next post दोस्तों के सामने पति ने अपनी पत्नी को किया निर्वस्त्र, शोर मचाने पर जान से मारने की दी धमकी