कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव की अनुपस्थिति की सदन में गूंजा

रायपुर। कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव की अनुपस्थिति की सदन में गूंजा। देवेंद्र यादव ने अपरिहार्य वजह बताकर अनुपस्थिति के लिए आवेदन लगाया है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, देवेंद्र यादव के खिलाफ प्रकरण चल रहा है। कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका रद्द कर दी है। सदन में उनकी अनुपस्थिति की क्या ये वजह है?

संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, सदन इस बात से चिंतित है कि वह 25 दिन सदन में क्यों उपस्थित नहीं होंगे। हम उनका अपरिहार्य कारण जानना चाहते हैं। यदि वह बीमार हैं तो सदन उनकी चिंता करेगा।

भाजपा विधायक रिकेश सेन ने कहा, देवेंद्र यादव राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा में भी शामिल हो रहे हैं। फिर सदन में उनकी अनुपस्थिति की क्या वजह है? आसंदी ने व्यवस्था दी, इस मामले पर अध्यक्ष निर्णय लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्कूल शिक्षा मंत्री ने की घोषणा: आत्मानंद स्कूल के नाम पर हुई करोड़ों के घोटाले की होगी जांच,
Next post सरकार के श्वेत पत्र पर लोकसभा में चर्चा शुरू