घड़ी चौक सुपेला में नशीली टेबलेट बिक्री करता आरोपी गिरफ्तार

सुपेला: 8 जनवरी को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति कार शेवरेल एवीओ में घड़ी चैक सुपेला सेक्टर जाने वाला मार्ग के पास अवैध रूप से नव जवान युवको को नशीली दवाईयां बिक्री कर रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नशा के खिलाफ अभियान कार्यवाही के दौरान 8 जनवरी की रात्रि 11.00 बजे करीबन मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपनी कार शेवरेल एवीओ क्रमांक सीजी 7 एम 5010 में घड़ी चैक सुपेला सेक्टर जाने वाला मार्ग के पास अवैध रूप से नव जवान युवको को नशीली दवाईयां बिक्री कर रहा है।

सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संदेही को घेराबंदी का पकड़ा गया। संदेही से नाम पता पूछने पर अपना नाम विकास ठाकुर पिता राजकुमार ठाकुर उम्र 25 साल निवासी क्वार्टर नंबर 2-बी सडक-37/सी सेक्टर-7 भिलाई नगर जिला-दुर्ग का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से कार में रखे एक हरा रंग के झोले में 40 नग रेपर कुल 320 औषधि स्पासकोर वोन प्लस कैप्सूल एवं बिक्री रकम कुल जुमला कीमती 1,58,950 रूपये जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post लूट के आरोपी हुये चंद घण्टे में गिरफ्तार भेजा गया जेल,आरोपीगण के कब्जे से लूट की मशरूका बरामद
यूपी Next post यूपी ATS ने 4 साल में 58 करोड़ की फंडिंग लेने वाले अबू सालेह मंडल को लखनऊ से गिरफ्तार