पूर्व सीएम बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। उन्होंने आज आखिरी सांसें ली।

पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट में यह जानकारी साझा की। पूर्व सीएम बघेल ने लिखा, दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।

https://x.com/bhupeshbaghel/status/1744199573097377794?s=20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post TMC नेता की दिन-दहाड़े गोली मार कर हत्या
नरेश गोयल Next post कांपते हाथ जोड़ते हुए कोर्ट में गोयल ने कहा, मुझे जेल में ही मर जाने दीजिए, बाकी मेरा भाग्य मुझे बचाएगा