छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला,  पीएम का वादा, 18 लाख लोगों को होगा फायदा :-

सीएम साय का मास्टरस्ट्रोक

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक ने मंत्रि परिषद ने 18 लाख पीएम आवास योजना के लिए मंजूरी दी है। फैसले के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री साय ने बताया किहमने बैठक में केवल एक ही मुद्दे पर चर्चा की है। 18 लाख लोगों को जल्द से जल्द घर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए हमने इस मुद्दे पर पूरा कैंपेन किया था। उन्होंने कहा कि मोदी की हर गारंटी पूरी होगी।

18 लाख लोगों के फॉर्म को मंजूरी
सीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि मोदी की गारंटी में जो वादे छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए हैं वह सभी पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 18 लाख लोग पीएम आवास योजना के लिए प्रतिक्षारत से इनके फॉर्म को मंजूरी दे दी गई है। पहली कैबिनेट में राज्य के दोनों डेप्यूटी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद थे।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना
मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। सीएम ने कहा कि आदिवासी और दलितों का जितना विकास बीजेपी की सरकार में हुआ है उतना किसी की भी सरकार में नहीं हुआ है। सीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी निर्णय जल्द लिए जाएंगे। हालांकि शराबबंदी के मुद्दे पर सीएम ने कोई जवाब नहीं दिया है।

किसानों को बोनस देने के सवाल पर सीएम ने कहा- 25 दिसंबर को किसानों को बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को हमारे नेता और राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। इस दिन हम किसानों के खाते में 2 साल का बोनस देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ‘पकड़ुआ बियाह’ को हाईकोर्ट ने बताया अवैध, रिश्ते बचाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं वंदना
Next post राजस्थान कैबिनेट में जाति और उम्र को साधने का प्रयास