जनता कांग्रेस छत्तीेसगढ़ ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची की जारी

रायपुर: जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ (जोगी) ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में कुल 11 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में रेणु जोगी और ऋचा जोगी का नाम शामिल हैं। रेणु जोगी कोटा से चुनाव लड़ेंगी। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी अकलतरा से चुनावी मैदान पर होंगी। इसके अलावा गुंडरदेही से राजेंद्र राय को मौका दिया गया है।

वहीं कसडोल से मनहरण गुरुसाई, मस्तूरी से चांदनी भारद्वाज, जैजैपुर से टेकचंद चंद्रा, प्रेम नगर से जगलाल सिंह देहाती, पाली तानाखार से छत्रपाल सिंह कंवर, बिलासपुर से अखिलेश पांडे, रायपुर ग्रामीण से मनोज बंजारे, भिलाई नगर से जहीर खान को टिकट दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कोर्ट में देवेंद्र यादव विधायक और चंद्रदेव राय समेत नौ आरोपी पेश नहीं हुए गिरफ्तार के डर से लटके तलवार
Next post BJP प्रत्याशियों ने भरा नामांकन फॉर्म, बृजमोहन व कांग्रेस के पंकज सहित 19 प्रत्याशियों ने किया जमा नामांकन पत्र