शराब पीने से नाराज पत्नी ने पति की डंडे से पीटकर कर दी हत्या

कांकेर/पखांजूर।  छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने खुद अपने ही हाथों से अपना सुहाग उजाड़ द‍िया। महिला अपने पति के शराब पीने और झगड़ा करने की आदतों से परेशान थी। इससे तंग आकर उसने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने कातिल पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, घटना कांकेर के पखांजूर थाना के देवपुर क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार पति के शराब पीने से नाराज पत्नी ने पति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद पड़ोसी के घर जाकर बताई कि मैंने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति की हत्या के आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पति के शराब पीने से नाराज थी पत्नी

एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि पीवी 1 की रहने वाली शांति धरामी को पति के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। रोज शराब पीकर आता था और यह आरोपित महिला को अच्छा नहीं लगता था। घटना वाले दिन भी मृतक शराब पीकर आया था। इसे लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद आवेश में आकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post विदेश में शादी कर बसने के लालच में युवती से लाखों की ठगी
Next post इंटरनेशनल क्रिकेटर गिरफ्तार, 200 करोड़ से ज्यादा के स्कॉलरशिप घोटाले में ED कर रही पूछताछ